नैनीताल, जुलाई 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका का कूड़ा वाहन सोमवार शाम खड़ी चढ़ाई में ब्रेक फेल होने से खड़ी कार से टकराने के बाद एक भवन की दीवार से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर वाहन की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार चालक उज्जल शेख वाहन लेकर चार्टन लॉज क्षेत्र में कूड़ा उठाने जा रहा था। बीडी पांडे अस्पताल से कुछ ऊपर खड़ी चढ़ाई पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पर वाहन तेजी से पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। इसके बाद वाहन एक भवन की दीवार से टकराकर रुका। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया कि जिस पालिका वाहन से हादसा हुआ उसकी फिटनेस वर्ष 2021 में ही समाप्त हो चुकी है। इसके बावजू...