नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: नैनीताल। वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंग्रेजी भाषण में गौरांश, अथर्व और हर्षित उपाध्याय, हिंदी भाषण में प्रिंस राज, वरेण्यम और शिवा ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में वंश चौधरी, ऋद्धिमन अग्रवाल और सुधांशु कुमार शाह प्रथम रहे। संचालन अतुल पाठक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...