Nainital News: पाइंस श्मशान घाट तक दो माह में सड़क निर्माण पूरा करें : हाईकोर्ट
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने नैनीताल के पाइंस स्थित श्मशान घाट को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए दो माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द किया जाना चाहिए, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग भी अपने परिजनों की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मंगलवार को इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता नैनीताल निवासी मनोज साह जगाती की ओर से कोर्ट को बताया गया कि डीएम और कुमाऊं कमिश्नर की संस्तुति पर मोटर मार्ग का सर्वे काफी पहले हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। मार्ग नहीं होने से लोगों को काफी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.