नैनीताल, जुलाई 14 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी-कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग लंबे समय से संकरा और क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षात्मक रेलिंग निर्माण एवं मार्ग सुधार कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। मंत्री कैड़ा ने कहा कि कार्य शुरू होने के बाद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ...