नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल के गोलघर क्षेत्र में पर्यटकों से अभद्रता और हाथापाई करने के साथ पुलिसकर्मी से उलझने पर पुलिस ने टैक्सी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी रियाजुल निवासी मल्लीताल की बाइक सीज कर दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात चालक की पर्यटकों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पर्यटकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि चालक पुलिसकर्मी से भी उलझ गया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और अभद्रता के मामले में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...