Nainital News: परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद पर कार्रवाई
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर गुरुवार को परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो मामला शांत नहीं हुआ। इस पर दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।मल्लीताल निवासी रमा भट्ट ने 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी सास और देवर ने उनके किरायेदारों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। देवर घर के समीप वाहन खड़ा कर रास्ता भी बाधित करता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करने की हिदायत देते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि मामले में एक पक्ष की रमा भट्ट और दूसरे पक्ष के मोहन भट्ट का शांतिभंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.