नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव में शनिवार सुबह पटाखे जलाने के दौरान निकली चिंगारी से घरों के आगे रखे घास के लुट्टे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घास से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग को तेजी से फैलता देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घरों के नजदीक घास रखे होने के कारण लोगों को आग के अन्य घरों और घास के ढेरों तक पहुंचने का भी खतरा सताने लगा।आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई और सामूहिक रूप से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने-अपने घरों से पानी लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीण लगातार आग को आसपास रखे घास के अन्य लुट्टों तक पहुंचने से रोकने में जुटे रहे। ग्राम...