Nainital News: पटवाडांगर से बल्दियाखान तक दौड़ेगा नैनीताल, नशामुक्ति का देंगे संदेश
नैनीताल, अक्टूबर 21 -- Nainital News: नैनीताल। फिट इंडिया अभियान और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 अक्तूबर को पटवाडांगर से बल्दियाखान तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। तीन किलोमीटर लंबी इस दौड़ के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दौड़ सुबह नौ बजे शुरू होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका, बालक और ओपन वर्ग बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.