नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल। करवाचौथ पर पंजाबी महासभा की ओर से स्विस होटल में पूजा-अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारायण किया। इस दौरान ईशा साह, मोहिनी खन्ना, रेनू गुप्ता, बबिता गुप्ता, कामना कम्बोज, ज्योति खन्ना, नीलम डाबरा, पूजा मल्होत्रा, रजनी मल्होत्रा, पारुल आहुजा सहित पंजाबी महासभा से राजीव गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, सुमित खन्ना, अविनाश कम्बोज, राधा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: करवा चौथ पर व्रत कथा सुनकर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य यह भी पढ़ें- Roorki News: करवा चौथ पर महिलाओं...