नैनीताल, सितम्बर 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में विभिन्न संगठनों ने रविवार को 300 से अधिक लोगों को 'हनुमान अंश' फिल्म निशुल्क दिखाई। साथ ही हनुमान चालीसा भेंट की गई। विधायक सरिता आर्या भी फिल्म देखने पहुंचीं।कैपिटल सिनेमा हॉल में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का निशुल्क प्रसारण किया गया। सिनेमा हॉल में सबसे आगे 9 नंबर की सीट में श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। सुपर हिट चल रही इस फिल्म को देखने के लिए मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की 25 छात्राएं और सरस्वती विद्या मंदिर से 55 छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। शो शुरू होने से पहले आयोजकों की तरफ से हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। लगभग 2.30 घंटे की इस फिल्म के बाद हनुमान चालीसा भेंट की गई।...