नैनीताल, अगस्त 19 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ईद-ए-मिलादुन्नबी कमेटी बुधवार को रबीउल अव्वल का चांद नजर आने के बाद ईद-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी की 11 तारीख यानी 25 अगस्त को जामा मस्जिद में मिलाद शरीफ का आयोजन, 26 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे रजा क्लब से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस के बाद महफिल का आयोजन होगा। यहां अध्यक्ष समीर अली, उपाध्यक्ष कासिम, महासचिव नाजिम बक्श, सचिव रशीद अहमद, कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, अतीक हुसैन, मोहम्मद नसीम, अब्दुल अजीज, शाहिद वारसी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...