नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। सोमवार को करीब छह माह से माहवारी नहीं आने की शिकायत लेकर मां के साथ बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंची किशोरी की जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी अस्पताल से चली गई।जानकारी के अनुसार, किशोरी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्कियाल को बताया कि उसे करीब छह माह से माहवारी नहीं हुई है। इस पर डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में किशोरी के करीब पांच सप्ताह चार दिन की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए पहचान संबंधी दस्तावेज देखे। ...