नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। यो पहाड़ फाउंडेशन नैनीताल की ओर से चैरिटेबल गरबा नाइट 17 अक्तूबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगी। आयोजन से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की मदद के लिए किया जाएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक लोग फाउंडेशन की वेबसाइट के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महिलाओं के लिए प्रवेश शुल्क 199 रुपये है और जोड़े के लिए 349 रुपये रखा गया है। स्टैग के लिए 349 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। तैयारियों में यो पहाड़ फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोख बिष्ट...