नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 14 अक्तूर को 'हैप्पी होम डांडिया नाइट' का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने अनुशासन व स्वच्छता पर जोर दिया, जबकि सचिव डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि प्रवेश शुल्क Rs.50 है और गुजराती पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य होगी। संयोजक रमा भट्ट के अनुसार 300 से अधिक प्रविष्टियां मिल चुकी हैं। सह संयोजक प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कुलोरा और निवेदिता मेहरोत्रा ने बताया कि डांडिया क्वीन, कपल बेस्ट ड्रेसिंग समेत कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- नवरात्रि में स्टाइल का तड़का! गरबा नाइट से पूजा तक, ट्राई करें ये 9 ट्रेंडी एथनिक लुक्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...