नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज रहा। सुबह से ही बादलों के बीच चटख धूप निकली। दोपहर बाद अचानक कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में नैनीताल में 7.85 मिमी बारिश दर्ज की गई है l वहीं, बारिश के बाद नैनीझील का जलस्तर 85.3 फीट तक पहुंच गया है। गुरुवार को भी दोपहर 2 बजे तक बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम साफ हो गया था। पिछले 4 दिनों से नगर में पर्यटकों की संख्या काफी कम है। ऑफ सीजन के साथ ही खराब मौसम की वजह से सरोवर नगरी में सुनसानी पसरी हुई है। होटल, बाजार और नैनीझील के किनारे पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही। नाव चालक राम सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों स...