नैनीताल, जुलाई 26 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार सुबह से ही धूप खिली रही। शाम के समय कुछ देर बारिश हुई। वीकेंड पर अधिक संख्या में पहुंचे सैलानियों ने भी बदलते मौसम का आनंद उठाया। शहर में बीते 24 घंटों में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...