नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा, हालांकि शाम को बारिश थमने के बाद मौसम सामान्य हो गया। कोहरे और बारिश के चलते दिनभर ठंड का असर बना रहा। शहर में पिछले 24 घंटे में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जिले में दो राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...