नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से ही चटक धूप खिली रही, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने नैनी झील किनारे धूप का लुत्फ उठाया। बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली और पौने पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और ठंडक बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 3.88 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...