नैनीताल, जुलाई 26 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में विभिन्न संगठनों ने रविवार को छात्रों के साथ मिलकर करीब दो हजार पौधे रोपे। पौधरोपण शेर का डांडा क्षेत्र के कुमाऊं लॉज की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी से किया गया। जिसमें चार साल की परी साह से लेकर 80 वर्ष की उम्र के यशपाल रावत इससे जुड़े। क्लीन नैनीताल ग्रुप से आशु निगम, मोहित, दीपक फर्त्याल, दीक्षा समेत 18 लोग, ट्यूशन ग्रुप से यश कनवाल, हर्षित, उदित समेत 25 छात्र, डीएसबी कॉलेज से विशाल, दीपक, हरीश रौतेला, भीमताल से गौरी राणा, हेमंत आर्या, कुंदन मेहरा और प्रकाश चंद अभियान में शामिल हुए। स्नोव्यू वार्ड सभासद जितेंद्र समेत 20 लोग, किलर्स फुटबॉल क्लब से हर्ष थापा, आदित्य मेहता, तिब्बती समाज से तेनजिंग, छिमी, येशी, डोलमा, शीरींग समेत 20 लोग, रोटरी क्लब से शैलेंद्र साह, नासा से यशपाल रावत आदि न...