Nainital News: नैनीताल में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आज
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल। ताल साधना म्यूजिक अकादमी की ओर से सीआरएसटी सभागार में आज रविवार को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम 'समर्पण' का आयोजन किया जाएगा। संचालक अमन महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में हल्द्वानी के गायक पंकज आर्य अपनी गायकी से समां बांधेंगे। दिल्ली विवि के प्रो. डॉ. गोपाल कृष्ण साह सितारवादन करेंगे। दिल्ली के रोमन दास पखावज पर प्रस्तुति देंगे। ताल साधना अकादमी के बच्चे भी सरस्वती वंदना, शास्त्रीय गायन, सामूहिक तबला वादन और एकल प्रस्तुतियां देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.