नैनीताल, अक्टूबर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की धूप भी नजर आ रही थी, जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ था। देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और शहर में मूसलाधार बारिश के साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ देर ओलावृष्टि होने के बाद मूसलाधार बारिश जारी रही जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित नजर आया और लोग जहां के तहां रुकने को मजबूर हो गए। अचानक हुई मूसलाधार बारिश से नाले उफान पर आ गए और सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। खराब मौसम के चलते काफी ठंड भी महसूस की गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झील का जलस्तर भी 89 फीट दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...