नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। दो दिन से हो रही बारिश के बाद सोमवार को जिले में एक राज्य मार्ग, दो जिला मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। इनमें नैनीताल खंड के छह मार्ग शामिल हैं। सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई जारी रही। इधर, सरोवर नगरी में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह घने बादल और कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिल उठी। तेज हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहा। लगातार बारिश के चलते जिले में सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। विभागीय टीमों ने बाधित मार्गों को खोलने का काम जारी रखा। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्...