नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से रात के समय हो रही पत्थरबाजी से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।लोगों के अनुसार पिछले दो सप्ताह से रोज रात करीब आठ से दस बजे के बीच मकानों की छतों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। इससे लोग रात होते ही भय के साये में रहने को मजबूर हैं। कई बार लोगों व पुलिस ने आसपास पत्थर फेंकने वाले की तलाश भी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह हर बार फरार हो गया। इससे परेशान लोगों ने रात में स्वयं समूह बनाकर निगरानी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरत...