नैनीताल, अक्टूबर 20 -- Nainital News: नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मंगलवार को दशमी के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां का डोला नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भजन मंडली के भजनों, छोलिया नृत्य, बैंड और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न बाजारों से होते हुए निकली शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Almora News: दुर्गा की मूर्ति का हुआ विसर्जन, रामलीला जारी यह भी पढ़ें- Almora News: शोभा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न यह भी पढ़ें- Meerut News: धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्र...