Nainital News: नैनीताल में दुकान में बिकती मिली एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री
नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नैनीताल शहर में विशेष अभियान चलाया। मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्र की करीब एक दर्जन मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से खोया, नारियल बर्फी और तेल का नमूना लेकर जांच को भेजा।मल्लीताल क्षेत्र में स्थित जीजीपी संस एंड फैमिली प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री पाई गई। विभाग ने प्रतिष्ठान के खिलाफ न्याय निर्णायक अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई प्रस्तावित की है। इस अभियान में सहायक आयुक्त, अभिहित अधिकारी नैनीताल अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी और नैनीताल सर्किल अभय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.