नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ समय के लिए बादलों के बीच हल्की धूप भी निकली। मगर शाम को तेज बारिश ने दस्तक दी। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में शहर में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बारिश के कारण जिले के पांच ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों के लिए भी जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...