नैनीताल, अगस्त 5 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल और कोहरा छाया रहा जिसके बाद करीब साढ़े 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। दोपहर में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी काफी कम रही। वहीं दूसरी ओर बारिश में छाता और बरसाती बेचने वाले का काम अच्छा हुआ। शहर में बीते 24 घंटे में 33 मिमी बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में दोपहर बाद बारिश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...