Nainital News: नैनीताल में छाए बादल, ठंड बढ़ी
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बारिश से नैनीझील भी लबालब भरी हुई है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रहने और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.