Nainital News: नैनीताल में चार परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, भवाली में खतरे में आए मकान
नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: नैनीताल, हिन्दुस्तान टीम। बीते मंगलवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश की वजह से हुए नुकसान की तस्वीर बुधवार को देखने को मिली। बुधवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासन की टीमों ने भीमताल, नैनीताल, भवाली, गरमपानी आदि क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया। जिसमें बर्बादी का मंजर साफ देखने को मिला। भवाली के सेनिटोरियम में एक घर में बारिश का पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई। रेहड़ क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के कारण चार मकानों के आसपास खतरा पैदा हो गया है। दो मकानों के आगे की जमीन में दरार आने से परिवारों में दहशत का माहौल है। इधर, मंडल मुख्यालय नैनीताल के कृष्णापुरी क्षेत्र में भी भूस्खलन के चलते कई मकान खतरे में आ गए हैं। चार परिवारों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.