नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है और मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से धूप खिलने के चलते जहां दोपहर में मौसम सामान्य बना हुआ है वहीं सुबह शाम काफी ठंडक महसूस की जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं वहीं गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्माया हुआ है, जिसके चलते कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...