नैनीताल, जुलाई 21 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को बारिश के बाद चली तेज हवाओं के चलते नैनी झील में नौकायन पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही झील किनारे बड़ी संख्या में पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नैनी झील का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मंगलवार को तेज हवाओं के कारण झील में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे नाव पलटने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसी खतरे को देखते हुए नाव चालक समिति को तेज हवाओं के दौरान नौकायन न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरे दिन झील में एक भी नाव नहीं उतारी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...