नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को फ्लैट्स मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और सभासदों ने किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।आयोजक सचिव विलाल अली ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन मैच श्रमजीवी संघ और गलगोटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्रमजीवी संघ ने गलगोटी को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: गैलेक्सी एफसी ने अयारपाटा को 2-1 से दी शिकस्त मैच में निर्णायक की भूमिका देवेंद्र बोरा, सुमित रौतेला और रविंद्र ने निभाई। ...