नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अभियान छात्रों की गूंज के तहत बुधवार को नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में नैनीताल क्लब में राहुल गांधी के कोटा संबोधन का वीडियो प्रसारित किया गया। इसके बाद प्रेस वार्ता कर छात्र-युवा मुद्दों को उठाया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब से मल्लीताल पंत पार्क तक पदयात्रा निकाली और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- नीट प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शनप्रदर्शन की बारीकियां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि देशभर के छात्र-युवा बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं...