नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। दीवाली के पावन पर्व पर नैनीताल के बाजारों और मंडियों में गेंदे के फूलों की मांग जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। धनतेरस से ही माल रोड, तल्लीताल, मल्लीताल और स्थानीय मंडी क्षेत्रों की फूल दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। घर, दुकान, होटल और मंदिरों को सजाने के लिए लोग गेंदे की मालाएं और खुले फूल जमकर खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार मांग अधिक होने से फूलों की आवक भी बढ़ानी पड़ी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली पर फूलों की बढ़ी मांग, गेंदे की माला 50 से 80 रुपये तक नैनीताल में फूलों की आपूर्ति शहर में फूलों की मुख्य आपूर्ति हल्द्वानी की ट्रांसपोर्ट नगर मंडी से हो रही है, जहां गेंदे का फूल 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। ताजगी औ...