नैनीताल, जुलाई 3 -- Nainital News: नैनीताल। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की। बैठक में नैनीताल शहर को पूरी तरह 'बिन-फ्री' यानी कूड़ेदान मुक्त बनाने का मुख्य संकल्प लिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशक्तु ने कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाया जाएगा। इसके तहत हर घर, होटल और प्रतिष्ठान से शत-प्रतिशत कूड़ा उठाना सुनिश्चित होगा, ताकि सार्वजनिक कूड़ेदान और ओपन डंपिंग पॉइंट्स पूरी तरह खत्म किए जा सकें। बैठक में निर्णय लिया गया, कि सभी कूड़ा वाहनों में गीले-सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कंटेनर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...