नैनीताल, सितम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला आयोजन समिति की ओर से मैदान में स्टेज, टेंट और दुकानों के लिए स्टॉल लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा और पूजन को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। मेले में इस बार भी कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों के स्टॉल, खान-पान की दुकानें और बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ठेकेदार प्रदीप बोरा ने बताया कि बीते गुरुवार से मैदान में केनोपी और जर्मन हैंगर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के झूले और मौत का कुआं लगाने का काम भी तेजी से चल रहा ह...