नैनीताल, सितम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल। खूपी में मंगलवार सुबह खेत में चारा चुग रही बकरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार घायल बकरी को छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग गया। हमले में बकरी के गले पर गहरे घाव हुए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी पूरन लाल ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बकरी को खेत में चारा चरने के लिए छोड़ा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले गुलदार ने बकरी पर झपट्टा मार दिया। गुलदार को हमला करते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। गुलदार बकरी को छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग गया। गुलदार के दांत लगने से बकरी के गले पर गहरे घाव हो गए। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि वनकर्मियो...