नैनीताल, जुलाई 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शहर के तीनों प्रवेश द्वारों पर चुंगी वसूली की प्रक्रिया जल्द फास्टैग पर अपडेट होगी। इसके लिए लेक ब्रिज, बारापत्थर और फांसी गधेरा चुंगियों पर जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि हार्डवेयर इंस्टॉल होने के बाद फास्टैग प्रणाली शुरू की जाएगी। इससे पर्ची बनवाने और शुल्क जमा करने के दौरान चुंगियों पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।नगर पालिका और एनएचएआई के बीच इस परियोजना को लेकर अनुबंध हो चुका है। एचडीएफसी बैंक की ओर से साइट का सर्वे भी पूरा किया जा चुका था जिसके बाद अब आगे का कार्य जारी है। फास्टैग सुविधा लागू होने के बाद पर्यटक और अन्य वाहन चालकों को चुंगी पर अधिक देर तक नहीं रुकना पड़ेगा। बूथ पर पहुंचते ही वाहन का शुल्क स्वतः कट जाएग...