नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल। शहर के बोर्डिंग स्कूलों में दीवाली के अवकाश के चलते गुरुवार को नैनीताल की आंतरिक सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों के वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं, नगर के बड़े आवासीय विद्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग संकरे होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इस दौरान अयारपाटा, सात नंबर, बारापत्थर समेत शहर के अन्य आंतरिक मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्कूली बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक भी घंटों जाम में फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...