नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। भीमताल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में मंगलवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्या और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सड़कों की मरम्मत, बिजली की लाइनें बिछाने संबंधित कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने हरियाला मार्ग के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने व आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। इस दौरान पंगोट,घुग्घू, सिगड़ी मार्ग की मरम्मत के लिए लोनिवि के करीब 2.74 करोड़ के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नि...