नैनीताल, जुलाई 9 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। श्री कैंची धाम के उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने रामगढ़ और रातीघाट घुना क्षेत्र में निर्माणाधीन दो भवनों में अनियमितताओं के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं।उपजिलाधिकारी ने दोनों भवन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 दिनों के भीतर निर्माण से संबंधित सभी प्रमुख दस्तावेज, स्वीकृत मानचित्र, अनुमति पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख तहसील परिसर में प्रस्तुत करें। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी ने दोनों निर्माणाधीन भवनों में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश भी जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं क...