Nainital News: नियोजित विकास को लेकर दर्जाधारी भावना मेहरा ने सीएम को सौंपा मांग पत्र
नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। भीमताल क्षेत्र के नियोजित विकास, भवन निर्माण संबंधी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने रविवार को सीएम पुष्कर धामी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने मांगपत्र भी सौंपा।जिसमें भीमताल महायोजना का जल्द अनुमोदन एवं क्रियान्वयन, कृषि राजकीय एवं क्रीड़ा श्रेणी की भूमि पर वर्षों से निवासरत लोगों को आवासीय निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराने, छोटे भूखंडों के लिए भवन निर्माण मानकों में युक्तिसंगत शिथिलीकरण, ले-आउट स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित करने व पूर्व में निर्मित भवनों के नियमितीकरण को एकमुश्त (वन टाइम सेटलमेंट) योजना लागू करने का आग्रह सीएम से किया। भावना मेहरा ने सीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.