नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान छह होम स्टे एवं गेस्ट हाउस का सत्यापन किया गया। नियमों के उल्लंघन पर एक गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। तीन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।जिला पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल कीर्ति आर्या ने बताया कि तीन होम स्टे इकाइयों पर प्रति इकाई दस हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया। दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती हुई पाई गईं। बताया कि जिले में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ...