नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलने और मानकों की अनदेखी करने की शिकायतें सामने आने के बाद से प्रशासन का होटल संचालकों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने नैनीताल शहर क्षेत्र में निरीक्षण किया। कई प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट नहीं मिली। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर छह प्रतिष्ठानों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस दौरान 22 होटल और गेस्ट हाउसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इसमें कई बड़ी खामियां सामने आईं। अधिकांश इकाइयों में रेट लिस्ट विधिवत रूप से नहीं लगाई गई थी, जबकि कुछ होटल बिना रेट लिस्ट के ही संचालित होते पाए गए। पंजीकृत कक्षों से अधिक के संचालन और पर्यटन नियमावली के उल्ल...