नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित अंतर-विभागीय नाट्य प्रतियोगिता 'नाट्यकम-2026' में विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और समकालीन सामाजिक विषयों को जीवंत किया। वर्ड व्हिम्स क्लब ने भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रकोष्ठ के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें पांच विभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया।खुले रंगमंच पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा, महिला सम्मान, नैतिक मूल्यों, सहानुभूति और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा और दैनिक जीवन से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बीब...