Nainital News: नशे में धुत टैक्सी चालक ने पर्यटक वाहन को मारी टक्कर
नैनीताल, जुलाई 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कालाढूंगी रोड पर नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने सामने से आ रहे पर्यटक वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पर्यटकों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैक्सी चालक का चालान किया है।कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत के अनुसार मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रशीदनगर निवासी मोहम्मद अमन अपने दो साथियों के साथ नैनीताल घूमने आ रहे थे। नारायण नगर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक टैक्सी वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पर्यटक पहले कार्रवाई की मांग को लेकर बारापत्थर चौकी पहुंचे, लेकिन मामला नहीं सुलझने पर टैक्सी चालक को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल रावत ने बताया कि टैक्सी चालक तल्लीताल निवासी महेंद्र सिंह के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.