नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: मुक्तेश्वर। रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सोमवार को नथुवाखान में बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बिष्ट ने संगठन की मजबूती, कार्यकारिणी विस्तार और बूथ स्तर तक कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की। वहीं वक्ताओं ने कहा, बिष्ट के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्या, ग्राम प्रधान नंदू बिष्ट, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश आर्य, लाखन नेगी, प्रकाश चंद्र, सुभाष आर्य, पुष्कर बिष्ट समेत कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...