Nainital News: नयना देवी मंदिर में रक्षाबंधन पर हुआ यज्ञोपवीत पूजन और ऋषि तर्पण
नैनीताल, अगस्त 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मां नयना देवी मंदिर परिसर में यज्ञोपवीत पूजन एवं ऋषि तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ऋषियों का तर्पण किया और नए यज्ञोपवीत धारण किए।मंदिर के आचार्य बसंत बल्लभ पांडे, भुवन चंद्र तिवारी, गणेश बहुगुणा और भुवन कांडपाल ने पूजन संपन्न कराया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उपसचिव प्रदीप कुमार शाह, कमल जोशी, राजीव गुर्रानी और शैलेंद्र मेलकानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में की गई यज्ञोपवित की प्रतिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.