Nainital News: नगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा
नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: नैनीताल। नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन के तीन दिन के भीतर ही दो पदाधिकारियों के इस्तीफे से संगठन में हलचल मच गई है। नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने 25 जुलाई को 31 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए दिनेश कर्नाटक और सचिव नियुक्त जयंती उप्रेती ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहेंगे। उधर, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि उन्हें दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। हालांकि, इन इस्तीफों के बाद शहर में कांग्रेस के भीतर आपसी खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.