नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नंदा देवी महोत्सव के दौरान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 16 से 23 सितंबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए गए। प्राधिकरण सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर लगाए गए स्टॉल से लोगों को कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वरोजगार की जानकारी दी गई।महोत्सव के दौरान पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी ने लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह दी। करीब 3200 सरल कानूनी पुस्तिकाओं का वितरण कर टोल फ्री हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से 17 और 18 सितंबर को आयोजित सिलाई प्रशिक्षण शिविर में 56 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से लगाए गए शिविरों...